Fela News Lifestyle Header Banner

प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा बंद, भक्तों में बढ़ी चिंता और बेचैनी

प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा बंद, भक्तों में बढ़ी चिंता और बेचैनी

Last Updated May - 18 - 2026, 01:50 PM | Source : Fela News

प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अचानक स्थगित होने से भक्तों में बेचैनी बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य कारणों की चर्चा तेज है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा बंद
प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा बंद

वृंदावन से एक बार फिर प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा बंद होने की खबर सामने आई है. इस सूचना के बाद देशभर के भक्तों में चिंता और मायूसी का माहौल देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते उनकी पदयात्रा को फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सेवकों की ओर से स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया जा रहा है.

दर्शन न होने से परेशान दिखे श्रद्धालु

राधा रानी के परम भक्त माने जाने वाले प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए हर दिन हजारों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचते हैं. उनकी प्रातःकालीन पदयात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल होकर आशीर्वाद लेते हैं. ऐसे में पिछले दो दिनों से महाराज के दर्शन न होने के कारण श्रद्धालुओं में बेचैनी साफ दिखाई दी.

जानकारी के मुताबिक रविवार और सोमवार सुबह बड़ी संख्या में भक्त सोभर ऋषि कुंड पहुंचे थे. रोजाना की तरह लोग महाराज की पदयात्रा का इंतजार करते रहे, लेकिन काफी देर बाद सेवकों ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से महाराज आज पदयात्रा में शामिल नहीं होंगे.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक नहीं है, जिसके चलते पदयात्रा को फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है. पोस्ट्स में यह भी कहा गया है कि जब पदयात्रा दोबारा शुरू होगी, तब इसकी सूचना भक्तों को दी जाएगी.

हालांकि महाराज के करीबी सेवकों की ओर से फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है. वहीं भक्त लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

भक्तों ने की जल्द वापसी की प्रार्थना

महाराज के दर्शन न होने से वृंदावन पहुंचे श्रद्धालुओं में मायूसी देखी गई. कई भक्तों ने राधा रानी से प्रार्थना की कि प्रेमानंद महाराज जल्द स्वस्थ होकर फिर से पदयात्रा शुरू करें, ताकि भक्त एक बार फिर उनके दर्शन कर सकें.

यह भी पढ़े 

Delhi News: दिल्ली जू हुआ स्मार्ट, ऐप बताएगा जानवरों की लाइव लोकेशन

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More