Fela News Lifestyle Header Banner

दिनदहाड़े चांदनी चौक में धावा, गनपॉइंट पर गोल्ड लूटा

दिनदहाड़े चांदनी चौक में धावा, गनपॉइंट पर गोल्ड लूटा

Last Updated Feb - 27 - 2026, 11:28 AM | Source : Fela News

दिल्ली के चांदनी चौक स्थित एक गोल्ड फर्म में तीन हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाडे लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की।
दिनदहाड़े चांदनी चौक में धावा
दिनदहाड़े चांदनी चौक में धावा

दिल्ली के सबसे भीड़भाड़ और ऐतिहासिक बाजारों में शुमार चांदनी चौक बुधवार दोपहर अचानक दहशत के साए में आ गया। किनारी बाजार की गली अनार वाली स्थित एक गोल्ड फर्म में तौन हथियारबंद बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में धावा बोल दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने न सिर्फ व्यापारियों को हिलाकर रख दिया, बल्कि राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर के वक्त जब बाजार में सामान्य चहल-पहल थी, तभी तीन युवक संकरी गली से होते हुए जूलरी फर्म में दाखिल हुए। शुरुआत में उन्होंने ग्राहक बनकर बातचीत की। कुछ मिनट बाद अचानक हालात बदल गए। आरोपियों ने पिस्टल निकाल ली और कर्मचारियों को गन पॉइंट पर ले लिया। विरोध करने पर एक कर्मचारी पर पिस्टल की बट से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दुकान के शीशे वाले मुख्य दरवाजे को भी तोड़ दिया, जिससे अंदर अफरातफरी मच गई। जान के डर से कर्मचारियों ने गहने सौंप दिए। पूरी वारदात बेहद तेजी से अंजाम दी गई। कुछ ही मिनटों में आरोपी वहां से निकलकर संकरी गलियों का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच की गई और साक्ष्य जुटाए गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाजार में चर्चा है कि लूट की रकम लाखों या संभवतः उससे भी अधिक हो सकती है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि फिलहाल कारोबारी की तरफ से लगभग 200 ग्राम सोने की चेन लूटे जाने की शिकायत दर्ज कराई गई है। वास्तविक नुकसान का आंकड़ा जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

जांच एजेंसियां इस पहलू पर भी गौर कर रही हैं कि क्या आरोपियों को दुकान की गतिविधियों और समय की सटीक जानकारी पहले से थी। चांदनी चौक की संकरी गलियों में स्थित इस फर्म तक पहुंचना आसान नहीं है। ऐसे में पुलिस अंदरूनी जानकारी की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही।

व्यापारी संगठनों ने इस घटना पर नाराजगी जताई है और बाजार में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि भीडभाड़ वाले इलाके में इस तरह की वारदात होना बेहद चिंताजनक है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल चांदनी चौक के व्यापारी सहमे हुए हैं और बाजार में सुरक्षा को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

यह भी पढ़े 

मामूली धक्के ने बढ़ाया बवाल, मेट्रो बना अखाड़ा

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More