Fela News Lifestyle Header Banner

लाल किला धमाका केस में खुलासा, तीन कारों से आतंकी साजिश

लाल किला धमाका केस में खुलासा, तीन कारों से आतंकी साजिश

Last Updated Nov - 13 - 2025, 11:29 AM | Source : Fela News

लाल किला धमाके ने देश को दहला दिया है. अब सुरक्षा एजेंसियों को इस मामले में बड़ा सुराग मिला है.
लाल किला धमाका केस में खुलासा
लाल किला धमाका केस में खुलासा

दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार बम धमाके की जांच में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ा सुराग मिला है. जांच में पता चला है कि हमलावर एक साथ कई धमाके करने की योजना में थे. उनका प्लान तीन कारों में IED लगाकर सीरियल ब्लास्ट करने का था. इसके बाद वे असॉल्ट राइफलों से फायरिंग कर दहशत फैलाना चाहते थे.

उमर उन नबी और उसके साथियों ने इस मिशन के लिए तीन कारें खरीदी थीं हुंडई i20 (जिसमें धमाका हुआ), लाल फोर्ड इकोस्पोर्ट (फरीदाबाद से बरामद) और मारुति ब्रेज़ा (अभी लापता). एजेंसियों ने बाकी कारों की तलाश के लिए अलर्ट जारी कर दिया है, क्योंकि उनमें भी विस्फोटक हो सकते हैं.

जांच में खुलासा हुआ कि हमलावर अमोनियम नाइट्रेट और RDX के मिश्रण से धमाके करने वाले थे और 25 नवंबर को अयोध्या के राम मंदिर पर हमला करने की साजिश रच रहे थे. विस्फोट में मारे गए व्यक्ति के DNA सैंपल की जांच में पुष्टि हुई कि वह उमर उन नबी था.

गृह मंत्री अमित शाह ने इस मामले पर सुरक्षा एजेंसियों के साथ कई बैठकें कीं और आदेश दिया कि इसमें शामिल हर आरोपी को पकड़कर सख्त सजा दी जाए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी फोन पर शाह से घटना की जानकारी ली. इसके बाद केस की जांच NIA को सौंप दी गई है.

सुरक्षा एजेंसियों को अब इस केस का लिंक फरीदाबाद मॉड्यूल से मिला है. बताया जा रहा है कि धमाके से कुछ दिन पहले डॉक्टर उमर वहां से बच निकला था. अब एजेंसियां दिल्ली, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में उसके नेटवर्क के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही हैं.

ये भी पढ़ें:  

दिल्ली ब्लास्ट के पीछे कौन था छिपा चेहरा

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More