Fela News Lifestyle Header Banner

सिद्धारमैया हटे, DK शिवकुमार बनेंगे CM! खत्म हुआ सस्पेंस

सिद्धारमैया हटे, DK शिवकुमार बनेंगे CM! खत्म हुआ सस्पेंस

Last Updated May - 29 - 2026, 03:34 PM | Source : Fela News

Karnataka CM Siddaramaiah Resignation:कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया. डीके शिवकुमार संग अहम ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद सिद्धारमैया ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया, अब नए CM पर तस्वीर लगभग साफ मानी जा रही है.
DK शिवकुमार बनेंगे CM!
DK शिवकुमार बनेंगे CM!

कर्नाटक की राजनीति में आखिरकार बड़ा सियासी उलटफेर हो गया है. मुख्यमंत्री पद को लेकर पिछले कई दिनों से जारी सस्पेंस अब खत्म होता नजर आ रहा है. सूत्रों के मुताबिक, सिद्धारमैया आज यानी 28 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. बताया जा रहा है कि वह दोपहर 3 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. कांग्रेस के भीतर तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच इस फैसले को राज्य की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

सूत्रों के अनुसार, सिद्धारमैया ने मंत्रियों के साथ हुई अहम बैठक में साफ कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने और पद छोड़ने का संकेत दिया है. इसके बाद उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया. इस घटनाक्रम के बाद अब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन लगभग तय माना जा रहा है.

इसी बीच बेंगलुरु स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग की तस्वीरें भी चर्चा का केंद्र बन गई हैं. बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया, जबकि डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छूकर सम्मान जताया. इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री भी मौजूद रहे. राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को सत्ता हस्तांतरण का बड़ा संकेत माना जा रहा है.

उधर, राज्यपाल थावरचंद गहलोत के बेंगलुरु से बाहर होने से राजनीतिक अटकलें और तेज हो गईं. हालांकि कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि इससे इस्तीफा प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा और तय कार्यक्रम के अनुसार सिद्धारमैया अपना इस्तीफा सौंप देंगे. जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल फिलहाल अपने गृह नगर इंदौर में मौजूद हैं. लोक भवन के अधिकारियों ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा राजभवन सचिव को भी सौंप सकते हैं.

सूत्रों के मुताबिक, सिद्धारमैया ने बुधवार को राज्यपाल से मिलने का समय भी मांगा था. राज्यपाल कार्यालय की ओर से उन्हें गुरुवार सुबह 11:30 बजे या दोपहर 3 बजे के बाद मिलने का समय दिए जाने की चर्चा है. हालांकि अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि कांग्रेस आलाकमान अगला मुख्यमंत्री किसे घोषित करता है.

फिलहाल उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का नाम सबसे आगे माना जा रहा है. पार्टी के अंदर उनकी मजबूत पकड़ और संगठन में प्रभाव को देखते हुए माना जा रहा है कि कांग्रेस जल्द ही उन्हें कर्नाटक की नई कमान सौंप सकती है. अगर ऐसा होता है तो राज्य में कांग्रेस नेतृत्व का नया अध्याय शुरू हो जाएगा.

यह भी पढ़े 

Delhi Metro Oldest Line: दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी लाइन कौन-सी? जानें पहली और पुरानी लाइन

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More