Fela News Lifestyle Header Banner

राज्यसभा जा रहे नीतीश कुमार को मिल सकता है रेल मंत्रालय, अटकलें तेज

राज्यसभा जा रहे नीतीश कुमार को मिल सकता है रेल मंत्रालय, अटकलें तेज

Last Updated Mar - 09 - 2026, 05:01 PM | Source : Fela News

Bihar News In Hindi: राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर नई मांग सामने आई है। गया जंक्शन से दिल्ली जाने वाले मजदूरों और यात्रियों ने कहा है कि केंद्र सरकार को उन्हें रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी देनी चाहिए।
राज्यसभा जा रहे नीतीश कुमार को मिल सकता है रेल मंत्रालय
राज्यसभा जा रहे नीतीश कुमार को मिल सकता है रेल मंत्रालय

बिहार के गया जंक्शन से दिल्ली जाने वाले मजदूरों और यात्रियों ने मांग की है कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होकर दिल्ली जाते हैं, तो उन्हें केंद्र सरकार में रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। यात्रियों का कहना है कि नीतीश कुमार पहले भी रेल मंत्री रह चुके हैं और उनके कार्यकाल में रेलवे में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए थे।

रेल मंत्रालय देने की उठी मांग

दिल्ली जा रहे यात्री जयंत कुमार ने कहा कि बिहार की जनता को नीतीश कुमार से काफी उम्मीदें हैं। उनका कहना है कि अगर वे मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाते हैं, तो उन्हें केंद्र में कोई अहम मंत्रालय मिलना चाहिए, खासकर रेल मंत्रालय। उन्होंने बताया कि जब नीतीश कुमार रेल मंत्री थे, तब रेलवे में कई सुधार हुए और बिहार को कई नई ट्रेनें मिली थीं।

यात्रियों का कहना है कि वर्तमान समय में ट्रेनों में भीड़ काफी बढ़ गई है। खासकर होली के बाद यात्रियों को यात्रा करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अगर नीतीश कुमार रेल मंत्री बनते हैं तो बिहार के लिए अधिक ट्रेनें चलाई जा सकती हैं और यात्रियों को राहत मिल सकती है।

जनरल डिब्बों की संख्या कम होने से परेशानी

एक अन्य यात्री नीलेश कुमार ने कहा कि अगर नीतीश कुमार को रेल मंत्री बनाया जाता है तो रेलवे व्यवस्था और मजबूत हो सकती है। उन्होंने बताया कि पहले ट्रेनों में छह जनरल डिब्बे होते थे, लेकिन अब कई ट्रेनों में केवल दो ही जनरल डिब्बे रह गए हैं, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कत होती है।

बिहार के लिए अधिक ट्रेनों की जरूरत

दिल्ली जा रहे एक अन्य यात्री उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ट्रेनों में इतनी भीड़ हो गई है कि सफर करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर नीतीश कुमार को रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलती है, तो वे रेलवे व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे।

यात्रियों का कहना है कि बिहार से बाहर काम करने जाने वाले मजदूरों और यात्रियों की संख्या काफी अधिक है, इसलिए राज्य के लिए अधिक ट्रेनों की जरूरत है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि बिहार के हित को देखते हुए नीतीश कुमार को रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।

यह भी पढ़े 

Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा में किस राज्य की कितनी सीटें होती हैं, कैसे तय होता है फॉर्मूला

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More