Fela News Lifestyle Header Banner

असम में सुखोई Su-30 जेट क्रैश, ट्रेनिंग मिशन के दौरान दो पायलटों की मौत

असम में सुखोई Su-30 जेट क्रैश, ट्रेनिंग मिशन के दौरान दो पायलटों की मौत

Last Updated Mar - 06 - 2026, 03:36 PM | Source : Fela News

भारतीय वायुसेना का सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट गुरुवार रात असम के कार्बी आंगलोंग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। यह घटना ट्रेनिंग मिशन के दौरान हुई बताई जा रही है।
असम में सुखोई Su-30 जेट क्रैश
असम में सुखोई Su-30 जेट क्रैश

भारतीय वायुसेना (IAF) का फाइटर जेट सुखोई Su-30MKI गुरुवार रात असम के कार्बी आंगलोंग जिले में क्रैश हो गया। इस हादसे में वायुसेना के दोनों पायलटों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह विमान ट्रेनिंग मिशन पर था।

IAF के अनुसार, यह फाइटर जेट असम के जोरहाट से उड़ान भरकर ट्रेनिंग मिशन पर निकला था। उड़ान भरने के बाद यह करीब 60 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलोंग इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

सुखोई फाइटर जेट क्रैश में दोनों पायलटों की मौत

भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि इस हादसे में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर को गंभीर चोटें आईं, जिनकी वजह से दोनों की जान चली गई। वायुसेना ने दोनों पायलटों के निधन पर गहरा दुख जताया है।

IAF ने अपने पोस्ट में कहा कि वायुसेना के सभी कर्मचारी इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं और उन्हें संवेदना व्यक्त करते हैं।

असम में फाइटर जेट क्रैश

भारतीय वायुसेना ने गुरुवार, 5 मार्च को रात 9 बजकर 34 मिनट पर फाइटर जेट के लापता होने की जानकारी दी थी। यह विमान असम के जोरहाट से उड़ा था और आखिरी बार शाम 7 बजकर 42 मिनट पर उससे संपर्क हुआ था।

Su-30MKI एक दो-सीटर फाइटर जेट है, जिसे रूस की विमान निर्माता कंपनी सुखोई ने बनाया है। विमान के संपर्क टूटने के बाद वायुसेना ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

देर रात वायुसेना को विमान का पता चला, लेकिन तब तक यह क्रैश हो चुका था। IAF ने पुष्टि की कि सुखोई Su-30MKI असम के कार्बी आंगलोंग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़े 

बिहार में नया फॉर्मूला: बीजेपी CM, जदयू कोटे से डिप्टी CM!

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More