Fela News Lifestyle Header Banner

वृंदावन यमुना हादसा: 10 मौतें, 6 लापता, नाविक की जिद पर सवाल

वृंदावन यमुना हादसा: 10 मौतें, 6 लापता, नाविक की जिद पर सवाल

Last Updated Apr - 11 - 2026, 01:35 PM | Source : Fela News

वृंदावन के केशी घाट पर यमुना में स्टीमर हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, 6 लोग अब भी लापता हैं, जबकि 22 को बचा लिया गया अभी भी रेस्क्यू जारी है।
वृंदावन यमुना हादसा
वृंदावन यमुना हादसा

वृंदावन के केशी घाट पर यमुना नदी में हुए भीषण स्टीमर हादसे के बाद हालात अब भी चिंताजनक बने हुए हैं। हादसे को 14 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन 6 श्रद्धालुओं का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीमें लगातार सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।

शुक्रवार दोपहर हुए इस दर्दनाक हादसे में अब तक 10 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। स्टीमर में कुल 37 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से अब भी 6 लापता हैं। रेस्क्यू टीमों का कहना है कि अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं और इसी दौरान लापता लोगों को लेकर स्थिति साफ हो सकती है।

लापता श्रद्धालुओं में मनीक टंडन, पंकज मल्होत्रा, ऋषभ शर्मा, यश भल्ला और मौनिका के नाम सामने आए हैं। इनके परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं और लगातार रेस्क्यू टीमों से जानकारी लेने की कोशिश कर रहे हैं। परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है, क्योंकि अभी तक किसी का भी संपर्क नहीं हो पाया है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह भी संभव है कि कुछ श्रद्धालु सुरक्षित बाहर निकलकर आसपास के किसी स्थान पर चले गए हों। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन अस्पतालों, धर्मशालाओं और अन्य जगहों पर भी जांच कर रहा है। हालांकि, परिजनों का कहना है कि अब तक कोई जानकारी नहीं मिलने से अनहोनी की आशंका गहराती जा रही है।

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, जिन 10 लोगों की मौत हुई है, उनके शवों का पोस्टमार्टम कराकर सरकारी सहायता के साथ उनके गृह जिलों के लिए भेज दिया गया है। वहीं, हादसे में घायल लोगों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में चल रहा है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की वजह को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के लुधियाना से 32 श्रद्धालुओं का एक समूह वृंदावन दर्शन के लिए आया था। सुबह बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के बाद सभी यमुना में स्टीमर से सैर करने निकले थे। इसी दौरान केशी घाट के पास स्टीमर पांटून पुल से टकरा गया और अनियंत्रित होकर पलट गया।

बताया जा रहा है कि हादसे से पहले श्रद्धालु नाविक से वापस लौटने की अपील कर रहे थे, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी और स्टीमर को आगे बढ़ाता रहा। आशंका जताई जा रही है कि यही जिद इस बड़े हादसे की वजह बनी।

सरकार की ओर से भी राहत की घोषणा की गई है। पीएम आपदा कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने का ऐलान किया गया है।

फिलहाल पूरे इलाके में मातम का माहौल है और हर किसी की नजर रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी है। अब देखना होगा कि लापता श्रद्धालुओं को लेकर कब तक कोई ठोस जानकारी सामने आती है।

यह भी पढ़े 

जब आमने-सामने आए मोदी-राहुल, लंबी बातचीत का वीडियो वायरल

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More