Fela News Lifestyle Header Banner

राज्यसभा में नया डिप्टी चेयरमैन कौन? हरिवंश का टिकट कटा, बढ़ी चर्चा

राज्यसभा में नया डिप्टी चेयरमैन कौन? हरिवंश का टिकट कटा, बढ़ी चर्चा

Last Updated Mar - 06 - 2026, 04:48 PM | Source : Fela News

राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म होने वाला है। इस बार उन्हें फिर से राज्यसभा के लिए टिकट नहीं मिला है। ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि राज्यसभा का अगला डिप्टी चेयरमैन कौन बनेगा।
राज्यसभा में नया डिप्टी चेयरमैन कौन?
राज्यसभा में नया डिप्टी चेयरमैन कौन?

राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन (उपसभापति) और जेडीयू के वरिष्ठ नेता हरिवंश नारायण सिंह का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त होने वाला है। इसके साथ ही यह चर्चा तेज हो गई है कि उनकी जगह राज्यसभा का नया उपसभापति कौन बनेगा।

उपसभापति पद को लेकर क्या बन सकते हैं समीकरण?

रिपोर्ट के मुताबिक इस पद को लेकर तीन संभावित स्थितियों पर विचार किया जा रहा है। पहला, बीजेपी इस पद को अपने पास रख सकती है। दूसरा, यह पद फिर से जेडीयू, तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) या एआईएडीएमके को दिया जा सकता है। तीसरा विकल्प यह भी माना जा रहा है कि लोकसभा की तरह उपसभापति का चुनाव ही न कराया जाए और अध्यक्ष की मदद के लिए चेयरमैन का पैनल काम करे। गौरतलब है कि जून 2019 से लोकसभा में भी डिप्टी स्पीकर का पद खाली है।

इस बार राज्यसभा नहीं पहुंच पाएंगे हरिवंश

बिहार से राज्यसभा के पांच सांसदों का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है। इनमें आरजेडी के प्रेमचंद गुप्ता, एडी सिंह और जेडीयू के हरिवंश नारायण सिंह के दोबारा राज्यसभा पहुंचने की संभावना कम बताई जा रही है। वहीं जेडीयू के केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के फिर से राज्यसभा जाने की संभावना है। हरिवंश को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है। साल 2018 में उन्हें बीजेपी के समर्थन से राज्यसभा का डिप्टी चेयरमैन चुना गया था।

कांग्रेस ने भी घोषित किए उम्मीदवार

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नामांकन के आखिरी दिन अपने छह उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। पार्टी ने अभिषेक मनु सिंघवी और फूलो देवी नेताम को दोबारा मौका दिया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और तमिलनाडु से जमीनी नेताओं को उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस ने सबको चौंका दिया है।

यह भी पढ़े 

NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक, परीक्षा देने के लिए जानें जरूरी नियम

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More