Fela News Lifestyle Header Banner

भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी हमला, बोले ईरानी अधिकारी?

भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी हमला, बोले ईरानी अधिकारी?

Last Updated Mar - 06 - 2026, 12:12 PM | Source : Fela News

ईरानी अधिकारी के मुताबिक इजरायल और अमेरिका के हमलों में अब तक बच्चों सहित सैकड़ों नागरिकों की मौत हो चुकी है. उन्होंने बताया कि एक प्राथमिक स्कूल पर भी हमला किया गया, जिसमें सात से 12 साल तक के कई बच्चों की जान चली गई.
भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी हमला
भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी हमला

श्रीलंका के तट के पास अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में अमेरिकी पनडुब्बी के हमले से एक ईरानी युद्धपोत डूब गया. ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया कि जहाज पर किसी भी तरह के हथियार नहीं थे. उन्होंने इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया.

बताया गया कि ईरानी जहाज ‘आईरिस देना’ भारत में हुए ‘मिलन’ बहुपक्षीय नौसैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने के बाद ईरान लौट रहा था. इसी दौरान बुधवार तड़के उस पर हमला हुआ. श्रीलंकाई अधिकारियों के अनुसार इस हमले में कम से कम 87 ईरानी नाविकों की मौत हो गई.

ईरान के सुप्रीम लीडर के भारत में प्रतिनिधि अयातुल्ला डॉ. अब्दुल मजीद हकीमेलाही ने कहा कि अभ्यास खत्म होने के बाद नाविक अपने देश लौट रहे थे, तभी अमेरिका ने जहाज को निशाना बनाया. उन्होंने इसे मानवता, नैतिकता और न्याय के खिलाफ बताया.

हकीमेलाही ने यह भी कहा कि ईरान अमेरिका के साथ बातचीत कर रहा था और ओमान में वार्ता चल रही थी. उनके मुताबिक बातचीत के दौरान ही अमेरिका ने हमला कर दिया.

उन्होंने दावा किया कि हाल के अमेरिका-इजरायल हमलों में बच्चों समेत सैकड़ों नागरिक मारे गए हैं. एक प्राथमिक स्कूल पर हुए हमले में सात से 12 साल के कई बच्चों की मौत हुई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ईरान के अस्पतालों और शहरों को भी निशाना बनाया गया है.

ईरानी अधिकारी ने कहा कि देश अपने बचाव के लिए लड़ रहा है और ईरानी जनता किसी भी तरह का अपमान सहन नहीं करेगी.

यह भी पढ़े 

Israel US Iran War: अमेरिका ने डुबोया वॉरशिप, ईरान ने जलाया तेल टैंकर, जवाब

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More